नोएडा, मार्च 26 -- नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-150 में खाली जमीन के आवंटन से पहले एक विस्तृत सर्वे कराने जा रहा है। इसके तहत बिल्डरों को दी गई जमीन, किसानों के कब्जे वाली भूमि और खाली पड़े प्लाट का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। मुख्य रूप से स्पोर्ट्स सिटी परियोजना से जुड़े इस क्षेत्र में कई जमीनें अब भी किसानों के पास हैं, जिससे विकास कार्य रुके हुए हैं। सीईओ के निर्देश पर होने वाले इस सर्वे की रिपोर्ट के बाद ही नई जमीनों का आवंटन होगा। साथ ही अप्रैल की बोर्ड बैठक में संशोधित मास्टर प्लान पर चर्चा होगी। अधिकारियों ने बताया कि नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के पास स्थित सेक्टर-150 में खाली जमीन को लेकर सर्वे होगा। सर्वे में खाली जमीन के अलावा बिल्डरों और अन्य को आवंटित जमीन व किसानों के कब्जे वाली जमीन का भी रिकॉर्ड तैयार होगा। पूरा डाटा तैयार हो जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.