नोएडा, जनवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन पर सोमवार को जांच के दौरान मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान रवि निवासी शाहदरा दिल्ली के रूप में हुई। उसके पास से चोरी के मोबाइल और 1600 रुपये बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने गढ़ी शहदरा से मोबाइल चोरी किए थे। वह इनको मेट्रो से दिल्ली बेचने जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...