नोएडा मेट्रो के नए NCMC कार्ड से किसी भी मेट्रो-बस में कर सकेंगे सफर; जानिए 5 जरूरी बातें
नोएडा, अगस्त 15 -- नोएडा मेट्रो के कार्ड के जरिये दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर, चेन्नई, बेंगलुरु, कोच्चि, मुंबई समेत देश की किसी भी मेट्रो और बसों में सफर कर सकेंगे। दिल्ली मेट्रो में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग कार्ड भी नोएडा में चलेंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार से यह सुविधा शुरू हो जाएगी। अभी अलग-अलग कार्ड होने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) शुरू किया जा रहा है। अब एक ही कार्ड द्वारा नोएडा मेट्रो, दिल्ली मेट्रो समेत देश की किसी भी मेट्रो में सफर किया जा सकेगा। दिल्ली मेट्रो में इस्तेमाल होने वाले दिल्ली मेट्रो, एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एनसीआरटीसी कार्ड भी नोएडा मेट्रो में चलेंगे। एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.