नोएडा, अप्रैल 9 -- नोएडा में पांच रूट पर 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी है। ये बसें जेवर में बने एयरपोर्ट तक भी चलेंगी। इनके लिए रूट फाइनल कर लिए गए हैं। इसको लेकर बुधवार को प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बैठक हुई। प्राधिकरण की तरफ से पांच रूट परिवहन निगम को सौंपे गए। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि बैठक में यह तय हुआ कि पांच रूट पर 10-10 बसें चलाई जाएं। बसें परिवहन निगम की होंगी और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम संचालन करेगा। इनसे मिलने वाले किराये और खर्च के बीच के अंतर वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) को प्राधिकरण देने के लिए तैयार हो गया है। अब रूट, बस डिपो, बस स्टॉप के लिए गुरुवार को प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम संयुक्त सर्वे करेंगे। इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने सिटी बस सेवा के त...