नोएडा, मार्च 22 -- नोएडा में एक्सप्रेसवे के समानांतर 45 मीटर चौड़ी सड़क को नोएडा से ग्रेनो तक ले जाने में पांच जगह रुकावट है। इसके लिए अगले महीने से किसानों से जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। इसको लेकर नोएडा के सीईओ ने भूलेख विभाग को निर्देश जारी किए हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए प्राधिकरण 45 मीटर चौड़ी सड़क की हर रुकावट को दूर करना चाहता है। यह सड़क पूरी बन जाने से एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव कम होगा, साथ ही एक नया संपर्क मार्ग भी मिल जाएगा। अगले सप्ताह नोएडा एयरपोर्ट का शुभारंभ भी होने जा रहा है। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अब तक जमीन न मिलने से बीच-बीच में यह सड़क पांच जगहों पर अधूरी पड़ी हुई है। इससे एक्सप्रेसवे के विकल्प के तौर पर वाहन भी नहीं गुजर रहे ह...