नई दिल्ली, मार्च 7 -- नोएडा सेक्टर-137 स्थित पैरामाउंट फ्लोराविले सोसाइटी के 1521 फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो गया है। सोसाइटी से संबंधित बिल्डर ने नोएडा प्राधिकरण में बकाये के रूप में 80 करोड़ 48 लाख रुपये जमा करा दिए हैं। पिछले कुछ सालों से यह परियोजना प्रशासनिक अड़चन में फंसी हुई थी। यह परियोजना 12.375 एकड़ में है। इस परियोजना में 16 टावर बनाए गए हैं, जिनमें 1521 फ्लैट हैं। परियोजना के 14 टावर को 10 मार्च 2015 को अधिभोग प्रमाणपत्र मिल चुका था, लेकिन नोएडा प्राधिकरण से जुड़े वित्तीय विवादों के चलते कुछ खरीदारों की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। अब बकाये को लेकर विवाद समाप्त हो चुका है। बकाया मिलने के बाद प्राधिकरण ने बाकी दो टावर का भी अधिभोग प्रमाणपत्र जारी कर दिया। यह भी पढ़ें- NCR में 2 नए कॉरिडोर पर मेट्रो चलाने की तैयारी; कहां से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.