कानपुर, अप्रैल 11 -- कानपुर। स्पेशल ओलंपिक्स भारत उप्र बॉलिंग खेल के राज्य स्तरीय ट्रायल का आयोजन 14 अप्रैल को नोएडा स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में कर रहा है। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 20 से 25 अप्रैल तक दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता को साबित करने का महत्वपूर्ण मंच होगी। कानपुर सहित अन्य जिलों के स्कूल, कॉलेज और संस्थाएं अपने दिव्यांग खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागियों पंजीकरण व अन्य जानकारी के लिए कैंट ​स्थित प्रेरणा स्कूल के दिव्यांग कोच सत्येंद्र सिंह यादव से मोबाइल नंबर 8090333726 और कृष्णा शर्मा से 9140210250 नंबर पर से संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...