नोएडा, अप्रैल 29 -- नोएडा के सेक्टर-94 से सेक्टर-135 तक यमुना पुस्ता मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा। यहां 11 किलोमीटर से अधिक लंबी दोनों तरफ की सड़क की मरम्मत होगी। नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए उत्तर प्रदेश सिचाई विभाग को बजट जारी कर दिया है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से दी गई वित्तीय सहायता से वर्ष 2014 में इस सड़क का निर्माण उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने कराया था। यमुना पुस्ता की सड़क ग्राम असगरपुर, रायपुर, नगला नगली, नगला बाजिदपुर समेत कई गांवों को जोड़ती है। यमुना में बाढ़ आने की स्थिति में सुरक्षा तटबंध का भी काम करती है। बाढ़ के दौरान इसी सड़क पर अस्थायी कैंप भी लगाए जाते हैं। इस सड़क पर गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके कारण इसकी मरम्मत कराने का फैसला लिया गया था। प्राधिकरण ने यह काम कराने की स्वीकृति दे दी है। यह भी पढ़ें- ...