नोएडा, मार्च 24 -- मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा की ओर से 'माइल्स फॉर स्माइल्स' साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 500 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर आशु चौधरी (थाना सेक्टर-49) और मेदांता के वाइस प्रेसिडेंट अभिजीत के. ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुएसाइकिलिंग के महत्व पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- नोएडा में रजनीगंधौ चौक टू सेक्टर-57 एलिवेटेड रोड बनाने को फिर होगा सर्वे रविवार को आयोजित कार्यक्रम में इंस्पेक्टर आशु चौधरी ने कहा कि आज के समय में साइकिल चलाना केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने की सामाजिक ज...