नोएडा, अक्टूबर 29 -- नोएडा प्राधिकरण की बुधवार को हुई 224वीं बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें अधूरी सुपरटेक केपटाउन परियोजना को पूरा कराने के लिए को-डेवलपर कंपनी को मंजूरी दी गई। अब अधूरे टावर बन सकेंगे। करीब 600 फ्लैट की रजिस्ट्री भी हो सकगी। इसके अलावा औद्योगिक जमीन खरीदने पर 10 की बजाय सात प्रतिशत ट्रांसफर शुल्क लिए जाने को मंजूरी दी गई। बुधवार को औद्योगिक विकास आयुक्त और नोएडा-ग्रेनो प्राधिकरण के चेयरमैन दीपक कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चली बैठक में भूखंड संख्या-जीएच-1ए, सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक की केपटाउन परियोजना में को-डेवलपर लाने की मंजूरी दे दी गई। यह मंजूरी मैसर्स ब्रिकबॉस इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के लिए दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि 3130.97 वर्ग मीटर में यह परियोजना ह...