नोएडा, मार्च 31 -- नोएडा में रहने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को यहां एक वाटर ATM का उद्घाटन किया गया। यह वाटर एटीएम की शहर के सेक्टर 4/5 ग्राम हरौला में शुरू किया गया है, और इसे जल विभाग ने HDFC बैंक की तरफ से दिए गए CSR (कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी) फंड के माध्यम से शुरू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ATM की मदद से आम लोगों को निःशु्ल्क पीने का साफ पानी उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस वाटर ATM की मदद से लोगों को प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 5 बजे से रात 8 बजे तक निःशुल्क पानी मिल सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि आम लोगों को शुद्ध पेयजल देने के लिए इस वाटर ATM मशीन में दो ऑटोमैटिक कार्ड ऑपरेटेड वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई है, जिसमें से एक की क्षमता 20 लीटर प्रति का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.