नोएडा, मार्च 5 -- नोएडा की एक सोसायटी में बुधवार को अवैध संबंध में 39 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के सेक्टर-75 स्थित एक सोसाइटी में हुई। इस मामले में मृतक की मां ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक पहले से शादीशुदा थे। इसके बावजूद उनके कथित तौर पर एक महिला के साथ चार साल से विवाहेत्तर संबंध थे। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान साहिल सिंघल के रूप में हुई है।महिला के भाइयों ने मार दी गोली पुलिस के मुताबिक, महिला आज अपने भाइयों के साथ सोसाइटी में साहिल से मिलने आई थी और किसी विवाद के बाद महिला के भाई द्वारा साहिल को गोली मार दी गई। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीषा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया ह...