नोएडा, मई 23 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। नोएडा में वायु प्रदूषण रोकने के लिए धरातल पर किए जा रहे कामों को लेकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड-सीपीसीबी- की निरीक्षण रिपोर्ट सामने आई है। एक आरटीआई के माध्यम से सामने आया कि नोएडा में इंतजाम नाकाफी हैं। इस साल 29 अप्रैल को सीपीसीबी ने नोएडा में केंद्र से वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए मिलने वाले एनकैप फंड के इस्तेमाल को लेकर शहर का निरीक्षण किया था।

सीपीसीबी की आरटीआई जानकारी इस बारे में सेक्टर-77 प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी निवासी अमित गुप्ता ने एक आरटीआई दायर की थी। आरटीआई के जबाव में सीपीसीबी द्वारा बताया गया कि नोएडा में एनकैप के तहत मिले फंड से क्या क्या काम किए गए हैं। सीपीसीबी ने निरीक्षण के बारे में बताया है कि सेक्टरों की संकरी सड़कों पर मशीनों से पर्याप्त सफाई नहीं हो पा रही है। निर्माण ग...