नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- नोएडा की सेक्टर-63 थाना पुलिस ने कार में लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करने के आरोप में चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) प्रवीण रंजन सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात पुलिस गाड़ियों की तलाशी ले रही थी। तभी सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूटपाट के इरादे से इलाके में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने बैरिकेड लगाकर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश बहलोलपुर अंडरपास के पास आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें घेर लिया। अधिकारी के अनुसार, खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दिल्ली ...