हिन्दुस्तान, मार्च 4 -- नोएडा के बसई गांव में रविवार सुबह दूध लेने जा रही दो महिलाओं से एक युवक ने रास्ते में अभद्रता की। महिलाओं ने जब किया तो उसने उन पर पालतू कुत्ते से हमला करा दिया। महिलाओं ने युवक पर पिस्टल तानने का आरोप लगा फेज-3 थाने में शिकायत की। कार्रवाई न होने पर मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने आनन-फानन में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता मंजू ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-70 स्थित बसई गांव में रहती हैं। वह रविवार सुबह करीब पांच बजे पड़ोस में रहने वाली सुनीता के साथ दूध लेने जा रही थीं। जब वह पहलवान मार्केट के पास पहुंचीं तो अशोक पहलवान के घर से निकले युवक ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की नियत से पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने महिला के कपड़े फाड़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.