नोएडा, जुलाई 24 -- गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन मनमानी और शोषण करने वाले सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रहा है। विभाग एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई न कराने वाले और मनमानी करने वाले 22 निजी स्कूलों पर जल्द जुर्माना लगाएगा। प्रशासन के इस कदम से जहां छात्र-छात्राओं और अभिभावकों काफी प्रसन्न हैं, वहीं स्कूलों का प्रबंधन काफी सहम गया है। एनसीईआरटी की पुस्तकों को लेकर सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल आंख-मिचौली खेल रहे हैं। इसको लेकर शासन और प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पिछले दिनों जिला प्रशासन को रिपोर्ट मिली कि स्कूलों में निजी प्रकाशकों की महंगी किताबों से पढ़ाई कराई जा रही है। स्कूल संचालक निर्धारित पुस्तक विक्रेताओं से ही पुस्तकें खरीदने को मजबूर कर रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में एनस...