नोएडा, अक्टूबर 23 -- नोएडा में काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां श्रमिकों के लिए एक अक्तूबर से 31 मार्च 2027 तक नई मजदूरी दरें तय कर दी गई है। मूल मजदूरी के साथ महंगाई भत्ता भी निर्धारित किया गया है। नई दरों के अनुसार मजदूरों को हर माह 13,883.59 रुपये से 17,106.39 रुपये तक मजदूरी मिलेगी। आइए देखते हैं अलग-अलग मजूदरों को कितना रुपए हर महीने दिए जाएंगे31 मार्च, 2027 तक लागू रहेंगी ये दरें अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक शांति बनाए रखने और कारखानों में कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए 74 तरह के रोजगारों में न्यूनतम मजदूरी की दरें तय की गई हैं। इन दरों में महंगाई के हिसाब से बदलाव किया जाता है, ताकि मजदूरों को तय नियमों के अनुसार मजदूरी मिल सके। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश ...