बोकारो, अप्रैल 16 -- एटक झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष सह जेबीसीसीआई मेम्बर लखन लाल महतो ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नोएडा में चल रहे मजदूरों के आंदोलन को कुचलने के प्रयास की कड़ी निंदा की है। कहा कि मजदूरों का यह आंदोलन न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि, 8 घंटे का कार्य दिवस, ओवर टाइम के लिए दोगुना मजदूरी, कार्यस्थल की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा जैसी जायज मांगों के लिए चल रहा है। ऐसे में यह अत्यंत ही निंदनीय है कि नोएडा में यूनियन नेताओं को नजर बंद किया गया और उन्हें मजदूरों से मिलने नहीं दिया गया। केंद्रीय श्रम संगठन एक बार पुनः केंद्र सरकार से मांग करती है कि चारों लेबर कोड्स को तत्काल रद्द करें तथा भारतीय श्रम सम्मेलन बुलावें। यह भी पढ़ें- श्रमिकों के देशव्यापी आंदोलन को लेकर फोर्स तैनात साथ ही उत्तर प्रदेश व हरियाणा सरकार से मांग करती है कि स...