आगरा, अप्रैल 24 -- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने नोएडा में मजदूरों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई के विरोध में सदर तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम संबोधित तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग की है कि जेल में बंद किए गए मजदूरों को रिहा किया जाए। सदर तहसील में प्रदर्शन के दौरान भाकपा मार्क्सवादी के जिला सचिव सुनील सिंह ने बताया कि गत दिनों नोएडा में मजदूरों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। मजदूर अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, इसी दौरान उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल में डाल दिया गया। यह भी पढ़ें- मजदूर आंदोलन पर दमन के खिलाफ वाम मोर्चा ने निकाला मार्च ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग की गई है कि जेल में बंद सभी मजदू...