नोएडा, अगस्त 7 -- नोएडा के फेज-वन थाना क्षेत्र की जेजे कॉलोनी में एक पिता द्वारा अपनी ही 8 वर्षीय बेटी के सामने कथित तौर पर नग्न होकर छेड़छाड़ का शर्मनाक मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पत्नी ने पति की गंदी हरकत का बनाया वीडियो फेज-वन थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र की एक जेजे कॉलोनी में विशेष समुदाय का दंपती अपनी 8 वर्षीय बेटी के साथ रहता है। गुरुवार दोपहर थाने पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि पति ने अपने शरीर से कपड़े उतारे और नग्नावस्था में होकर कमरे में बेटी से छेड़छाड़ की। जब वह कमरे में पहुंची तो उसकी हरकतों को मोबाइल में कैद कर लिया। पीड़िता ने जब पति की हरकतों का विरोध किया तो उसने उसक...