नोएडा, अगस्त 8 -- नोएडा में पॉवर कट पर लगाम लगाने की तैयारी है। नोएडा में बढ़ती बिजली मांग और गर्मियों में ओवरलोडिंग की समस्या से निपटने के लिए विद्युत निगम ने 33/11 केवी के 17 नए बिजली उपकेंद्र बनाने का काम शुरू कर दिया है। ये उपकेंद्र 9 सेक्टरों में बनाए जा रहे हैं। निगम ने सभी उपकेंद्रों का निर्माण आठ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इनसे आगामी गर्मियों में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने में मदद मिलेगी।इन 9 सेक्टरों में बनेंगे सबस्टेशन स्काड़ा योजना के तहत शहर के बिजली ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। प्राधिकरण ने विद्युत निगम की मांग पर नौ सेक्टरों 8, 63, 65, 80, 81, 94, 106, 132 और 140 में उपकेंद्र बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई है। जमीन मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है।हर सबस्टेशन पर 10 एमवीए के 2 ट्रांसफार्मर प...