बदायूं, मार्च 6 -- बदायूं/नोएडा, हिटी। नोएडा के सेक्टर-135 स्थित वाजिदपुर गांव के डूब क्षेत्र में रविवार को हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में एक्सप्रेस वे थाना पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह बदायूं निवासी 45 वर्षीय राकेश यादव का शव लहूलुहान हालत में डूब क्षेत्र में मिला था। सूचना मिलते ही एक्सप्रेस वे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है। जिस जगह शव मिला है, उसके सामने एक प्लांट है। वहां कुछ कमरे भी बने हैं, जिनमें मजदूर और कर्मचारी रहते हैं। प्लांट पर काम करने वाले लोग होली की वजह से शनिवार और रविवार को घर चले गए थे। पुलिस उन लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। त्योहार मनाने के लिए गांव ...