लखनऊ, अप्रैल 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददातानोएडा में श्रमिकों के उग्र आंदोलन के मामले को लेकर पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। डीजीपी राजीव कृष्ण का कहना है कि नोएडा में हालात सामान्य हैं और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, जिन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रख रही है। पुलिस लोगों से लगातार शांति बनाए रखने की अपील भी कर रही है।डीजीपी मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेल विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित संदेशों की निरंतर निगरानी कर रही है। भड़काऊ व भ्रामक संदेश प्रसारित करने वाले कई आरोपितों की तलाश भी जारी है। यह भी पढ़ें- नोएडा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क : डीजीपी एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक नोएडा पुलिस ने मामले में अब तक सात मुकदमे दर्ज कर 300 से अधिक आरोपितों को पकड़ा...