नोएडा, दिसम्बर 12 -- नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा में शुक्रवार को पल्स पोलियो जागरुकता रैली निकाली गई। सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल से शुरू होकर यह रैली राजकीय डिग्री कॉलेज होते हुए वापस जिला अस्पताल पर खत्म हुई। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य 14 दिसंबर से आरंभ हो रहे पल्स पोलियो अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करना और शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने के लिए समाज को प्रेरित करना था। इस अवसर पर एनसीसी के कैडेट्स ने जन जागरूकता संबंधी संदेशों के साथ रैली में सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर के सिरोहा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिरक्षण डॉ. उबैद, डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश चंद्रा, एनसीस...