नोएडा, नवम्बर 13 -- नोएडा में इसी हफ्ते से नई मिनी बसें गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के लिए चलनी शुरू हो जाएंगी। दो माह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में खड़ी इन मिनी बसों को अब तक रूट पर नहीं उतारा गया। अधिकारियों के अनुसार तकनीकी कारणों को दूर किया जा रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो को 10 नई मिनी बसें मिली थीं। इनमें 8 बसें नोएडा और दो बसें ग्रेटर नोएडा डिपो को दी गई थी। दोनों डिपो में खड़ी यह बसें धूल फांक रही हैं, लेकिन इन्हें अब तक शुरू नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते बसों की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। इस बारे में मुख्यालय से पत्राचार किया जा रहा है। इन तकनीकी समस्याओं के हल की दिशा में काम चल रहा है। यात्रियों को बसों की सुविधा जल्द मिलनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.