नोएडा में धूल भरी आंधी से दिन में छाया अंधेरा
नोएडा, जून 23 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । शहर में मंगलवार दोपहर में अचानक चली धूल भरी आंधी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। धूल के गुबार से दिन में ही अंधेरे सा छा गया। इससे सड़कों पर दृश्यता न के बराबर हो गई, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नोएडा और ग्रेनो में मंगलवार को सुबह के समय मौसम सामान्य रहा। आसमान पूरी तरह से साफ था, लोग रोजमर्रा के कामकाज में व्यस्त थे। दोपहर करीब ढाई बजे मौसम ने करवट ली। इस बीच तेज हवा चलनी शुरू हो गई और देखते ही देखते धूल का गुबार फैल गया, जिससे दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल बन गया। तेज हवा के कारण शहर में कई जगहों पर छोटे पेड़ उखड़कर गिर गए। शहर के कई सेक्टरों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, धूल के कारण सड़कों पर दृश्यता भी काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.