नोएडा, मार्च 19 -- नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, यहां पर एक युवती ने एक युवक पर धर्म छिपाकर दोस्ती करते हुए धोखा देने, फिर दुष्कर्म करने और फिर लाखों रुपए ठगने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में शुरुआती कार्रवाई में पुलिस की भी लापरवाही सामने आई है, जिसके बाद बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर ने लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी और महिला दरोगा को निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2026 को फेज-3 थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन बाद में समीक्षा के दौरान पाया गया कि केस में कुछ जरूरी धाराएं नहीं लगाई गई थीं। इसमें उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन कानून और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं शामिल नहीं थीं। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने थाना प्रभारी पुनी...