नोएडा, जुलाई 5 -- नोएडा के सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब बनाकर लोगों को लूटने वाले गिरोह का शनिवार को पर्दाफाश हो गया। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के साथ उनका नाबालिग साथी भी पकड़ा गया है। आरोपी हनीट्रैप में फंसाने के बाद वारदात करते थे। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-54 के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों में फिरोजाबाद निवासी ओमवीर यादव, मैनपुरी निवासी मंजेश यादव, औरैया निवासी निधि यादव, फिरोजाबाद निवासी प्रियंका यादव, मैनपुरी निवासी काजल उर्फ रिया यादव शामिल हैं। एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई फॉर्च्यूनर कार, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट, ऑरा कार और एक चाकू बरामद किया। पूछताछ मे...