नोएडा में तीसरी मंजिल से गिरकर मीरगंज के युवक की मौत
बरेली, मई 14 -- मीरगंज, संवाददाता। नोएडा में तीसरी मंजिल पर शटरिंग का काम कर रहा चुरई दलपतपुर निवासी युवक नीचे गिर गया। जिससे युवक की मौत हो गई। मीरगंज के गांव चुरई दलपतपुर निवासी 25 वर्षीय अजय पुत्र बनवारी निर्माणाधीन मकानों में शटरिंग काम करते थे। इन दिनों अजय नोएडा में काम कर रहे थे। मंगलवार शाम पांच बजे अजय नोएडा में तीसरी मंजिल पर शटरिंग का काम करते समय नीचे गिर गए। सिर के बल गिरने से उनकी मौके पर मौत हो गई। परिजन बुधवार को शव लेकर गांव लौटे। प्रधान पति गजेंद्र गंगवार ने बताया नोएडा में तीसरी मंजिल काम करते समय पैर फिसलने से अजय सिर के बल नीचे गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को गांव ले आए। बुधवार शाम परिजनों ने अजय का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.