संभल, फरवरी 7 -- चन्दौसी के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में ताइक्वांडो खिलाडियों को सम्मानित किया गया। नोएडा में होने वाले ड्रीम्स कप पांच खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। नोएडा के सेंट फ्रांसिस स्कूल में 31 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित 10 वीं ड्रीम्स कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, चंदौसी के खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन किया। स्कूल से भाग लेने वाले सभी पांच खिलाड़ियों ने पदक जीतकर सफलता हासिल की। पदक जीतने वालों में मोहम्मद अफ्फान, शिज़ा खान, अनुदीप सिंह ने गोल्ड मेडल, शमून सिल्वर मेडल, सुबूर अली ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.