नोएडा, मई 4 -- नोएडा पुलिस ने ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 2 तस्करों को दबोचा है। उनके कब्जे से करीब 8 लाख रुपए कीमत की विदेशी 'ओजी' बरामद किया गया है। आरोपी पारदर्शी पाउच में भरकर इसे पीजी, हॉस्टल और शैक्षणिक संस्थानों में रहने वाले छात्रों और युवाओं को सप्लाई करते थे। उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 126 थाना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले एक संगठित रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब पांच सौ ग्राम विदेशी मादक पदार्थ 'ओजी' (उच्च गुणवत्ता वाला गांजा) बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग सात से आठ लाख रुपये बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- नोएडा को मिलेगा मॉडर्न स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 71 करोड़ के बजट में ये सुविधाएं पुलिस ने सोमवार को जानक...