हमीरपुर, अक्टूबर 4 -- हमीरपुर। शहर के कारोबारी के पुत्र की नोएडा में कार हादसे में मौत हो गई। इस खबर से शोक की लहर दौड़ गई। मृतक व्यापारी के घर के बाहर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ लग गई। शहर के सुभाष बाजार निवासी कारोबारी शशिकांत तिवारी का 20 वर्षीय पुत्र यश तिवारी नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। रविवार की सुबह यश की कार नोएडा में डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में यश की मौत हो गई। जैसे ही खबर उसके घर पहुंची वैसे ही कोहराम मच गया। यश अपने पिता की इकलौती संतान था। उसके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ लग गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...