कानपुर, जुलाई 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की बैठक लाजपत नगर कार्यालय में हुई। बैठक में अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल ने बताया कि संगठन व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम 30 जुलाई को नोएडा में होगा। कानपुर सहित 32 जिलों के व्यापारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। तय हुआ कि एक जुलाई से शुरू सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक पदाधिकारी को पांच-पांच सदस्य बनाना है। रंजीत सिंह, अजय सराफ, सौरभ गुप्ता, अवनीत सिंह, हर्षदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...