अमरोहा, जून 9 -- गजरौला। नोएडा में आयोजित 30वीं प्री उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता (एयर इवेंट्स) 2026 में स्थानीय ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल व जेवी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता चार से सात जून तक आयोजित की गई थी। कोच अनुज चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन कर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं।प्रतियोगिता में दक्ष चौधरी, शरद कुमार गोला एवं निशांत चौधरी ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया। इसके साथ ही प्रीत देओल, वंश चौहान एवं गांधर्व तरार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आगामी उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह भी पढ़ें- प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में तीन खिलाड़ियों ने ...