नोएडा, अप्रैल 9 -- Encounter in Noida: नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से 2 बदमाश पैर में गोली लग जाने से घायल हो गए हैं। बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शैव्या गोयल ने बताया कि नियमित जांच कर रही सूरजपुर थाने की पुलिस को बृहस्पतिवार दोपहर सूचना मिली कि 'मोजर बेयर' गोल चक्कर के पास कुछ बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं।पुलिस से बचने को चलाई थीं गोलियां पुलिस ने अवरोधक लगाए और दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे कुछ बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर वे मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा किया जिससे भागने की कोशिश कर रहे द...