नोएडा में अवैध कब्जों की शिकायतें गंभीर, हो कार्रवाई, योगी के मंत्री नंदी का सख्त निर्देश
लखनऊ, मई 19 -- औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मंगलवार को नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नोएडा में बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे की शिकायतें आए दिन मिलती हैं। इसे रोकने के लिए अधिकारियों की तैनाती की जाए और उनकी जिम्मेदारी भी तय की जाए। अवैध कब्जे के जिम्मेदार अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। टीम बना कर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्ती की जाए। उन्होंने पिकप भवन सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को नोएडा में अधूरी पड़ी परियोजनाओं को पूरा कराने के साथ ही निवेशकों को फ्लैट न देने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सनसाईन इंफ्रा, महागुन, अंतरक्षि डवलपर, परफेक्ट एसोटेक व अन्य बिल्डर के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने कहा कि बिल्डर्स और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.