नोएडा में अब सियासी संग्राम, सपा के कई नेता हाउस अरेस्ट; माकपा नेताओं को डीएनडी बॉर्डर पर रोका
वार्ता, अप्रैल 17 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा में श्रमिकों द्वारा किए गए आंदोलन ने राजनीतिक रूप ले लिया है। मजदूरों की मांगों को मुद्दा बनाकर विभिन्न राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ने से गौतमबुद्धनगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने शुक्रवार को एहतियातन हाउस अरेस्ट कर लिया। वहीं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रतिनिधिमंडल को नोएडा में प्रवेश करने से पहले ही रोक दिया गया।मजदूरों से मिलने नोएडा आने वाले थे सपा नेता बताया जा रहा है कि सपा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदर्शनकारी मजदूरों से मिलने नोएडा आने वाला था। इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माता प्रसाद पांडे, सुधीर भाटी, आशा गुप्ता, शाहिद मंजूर, कमाल अख्तर, अतुल प्रधान, पंकज मलिक, शशांक यादव, फकीर चंद्र नागर, राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.