आजमगढ़, मार्च 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाही जमीन पाही निवासी अधेड़ की नोएडा में सोमवार को करंट लगने से मौत हो गई। होटल के छत पर काम करते समय वह करंट की चपेट में आ गया था। मंगलवार को नोएडा से घर पर शव के पहुंचते ही कोहराम मच गया।मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पाही जमीन पाही गांव निवासी 54 वर्षीय दिनेश यादव नोएडा में रहकर काम करता था। एक होटल में छत के निर्माण का काम चल रहा था, वह भी काम में लगा हुआ था। इस दौरान वह करंट के संपर्क में आने से झुलस गया था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। पोस्टमार्टम होने के बाद दिनेश यादव का शव मंगलवार की सुबह उसके घर पहुंचा। उनकी एक बेटी और एक बेटा हैं। परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं। चाचा चन्दन यादव ने बताया कि दोहरीघाट में अन्तिम संस्कार कर दिया गया।

हिंदी...