नोएडा, मई 14 -- नोएडा में 13 अप्रैल को हुए मजदूर प्रदर्शन और उसके बाद भड़की हिंसा का मामला अब और गंभीर हो गया है। घटना के ठीक एक महीने बाद पुलिस ने दो आरोपियों, दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ग्रेजुएट आकृति चौधरी और पूर्व पत्रकार सत्याम वर्मा पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगा दिया है। पुलिस का दावा है कि दोनों 'मजदूर बिगुल दस्ता' नामक संगठन के सक्रिय सदस्य हैं और इन्होंने प्रदर्शन के दौरान हिंसा, आगजनी और अव्यवस्था फैलाने में बड़ी भूमिका निभाई। हालांकि परिवारों और वकीलों का कहना है कि यह कार्रवाई विचारधारा को निशाना बनाकर की जा रही है।1200 हिरासत में लिये गए, 60 अब तक जेल में 13 अप्रैल को नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक हो गया था। इसके बाद पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए 15 FIR दर्ज कीं। सैकड़ों लोगों को आरोपी बनाया गया और ...