लखनऊ, अप्रैल 13 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार मंहगाई और बेरोजगारी को बढ़ाकर अन्याय कर रही है। सरकार मजदूरों के साथ आर्थिक अन्याय कर रही है। हर तरह का अन्याय चरम पर है। नोएडा में मजदूरों के साथ हुई घटना के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भाजपा सरकार लोकतंत्र नहीं एकतंत्र से चलती है। संविधान के हिसाब से नहीं वह मनविधान से चल रही है।अखिलेश ने सोमवार को सुल्तानपुर दौरे के दौरान बातचीत में कहा कि नोएडा में मजदूर पहले से अपनी मांग कर रहे थे। जब मजदूर अपनी मांग लेकर आए थे, तब सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। यह भी पढ़ें- जो आज साथ हैं वो भी भाजपा की गलत नीतियों का शिकार बनेंगे, नोएडा हिंसा, मेरठ आंदोलन पर बोले अखिलेश अन्य प्रदेशों में मजदूरों का वेतन बढ़ गया, लेकिन उत्तर प्रदेश में नहीं बढ़ा। सरकार ने बातचीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.