नोएडा फेस-2 थाने के छह पुलिसकर्मी सस्पेंड, सामान लदा चोरी का ट्रक पकड़ने की बात छुपाने पर ऐक्शन
नोएडा, नवम्बर 15 -- चोरी का ट्रक और उसमें लदा सामान बरामद करने के बाद उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं देना नोएडा फेस-2 थाने की निजी एसओजी टीम को भारी पड़ गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर सेंट्रल नोएडा डीसीपी प्रवीण रंजन ने एसओजी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को शनिवार को सस्पेंड कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि दिवाली से एक दिन पहले निजी एसओजी प्रभारी और उनकी टीम ने चोरी का सामान लदा एक ट्रक पकड़ा था। जांच में पता चला कि ट्रक दिल्ली से चोरी किया गया था और इस संबंध में वहां के स्थानीय थाने में मुकदमा भी दर्ज था। इसके बावजूद टीम ने पांच दिन तक न तो बरामदगी की जानकारी अधिकारियों को दी और ना ही पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इस दौरान टीम अपने स्तर पर ही मामले को देखती रही। दिल्ली पुलिस ने ट्रक की बरामदगी के संबंध में नोएडा पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.