लखनऊ, अप्रैल 13 -- CM Yogi Order: सैलरी बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर नोएडा में हुई हिंसा और आगजनी को लेकर सीएम योगी ऐक्शन में आ गए हैं। मजदूरों के हितों की रक्षा और औद्योगिक शांति बनाए रखने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सीएम योगी के निर्देश पर एक हाई लेवल कमेटी बनाई गई है। सीएम योगी ने कहा, यूपी में अराजकता नहीं होने दी जाएगी। स्वार्थपरक और राजनैतिक विद्वेष माहौल खराब करने की गहन जांच की जाएगी। इसके लिए एक कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी समस्याओं का उचित समाधान करेगी। इस कमेटी का उद्देश्य अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स से बात करके औद्योगिक क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को दूर करने और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। सीएम योगी के निर्देश पर गठित कमेटी में श्रमिक संगठन के पांच और उद्यमी संघ के तीन प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। औद्योगिक विकास आयुक्त को...