नोएडा, मई 14 -- पुलिस उपायुक्त नोएडा द्वारा जारी आदेश के अनुसार 17 उपनिरीक्षकों (थाना/चौकी प्रभारियों) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर नई तैनाती दी गई है। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक आवश्यकताओं और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से ये फेरबदल किया गया है।इन थाना सेक्टर से किया गया तबादला जारी आदेश के मुताबिक, थाना सेक्टर-20, सेक्टर-24, सेक्टर-39, सेक्टर-49, सेक्टर-58, सेक्टर-113 और सेक्टर-126 समेत कई थानों और पुलिस चौकियों में बदलाव किया गया है। कई चौकी प्रभारियों को दूसरे थानों और चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ थाना प्रभारियों को महत्वपूर्ण चौकियों पर तैनात किया गया है। यह भी पढ़ें- शराब घोटाला केस में क्या-क्या हुआ...