गाज़ियाबाद, अगस्त 20 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। नोएडा प्राधिकरण के चर्चित टेंडर घोटाले में गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले के विवेचक राजेश सिंह अदालत में उपस्थित हुए और अपने बयान दर्ज कराए। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 29 अगस्त की तारीख तय की है। अदालत से मिली जानकारी के अनुसार मामला वर्ष 2011 में नोएडा प्राधिकरण में हुए टेंडर घोटाले से जुड़ा है। सीबीआई के मुताबिक, 14 से 23 दिसंबर 2011 के बीच करीब 1280 टेंडर आवंटित किए गए थे। इन पर लगभग 954.38 करोड़ रुपये खर्च किए गए। आरोप है कि टेंडर आवंटन की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर अनियमितताएं बरती गईं और ठेके दिए गए। सीबीआई ने मामले की जांच के बाद तीन कंपनियों और नोएडा प्राधिकरण के तत्कालीन मुख्य अभियंता यादव सिंह समेत कुल 14 लोगों को आरोपी बनाया है। मामले में अ...