नोएडा जा रहे युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
कन्नौज, जुलाई 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड पर सरायप्रयाग के पास औराई गांव के सामने रविवार देर रात हुए सडक़ हादसे में नोएडा जा रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कानपुर नगर के नौबस्ता निवासी वरुण (21) पुत्र शिवबरन के परिजनों ने बताया कि वरुण नोएडा स्थित जस्ट डायल कंपनी में नौकरी करता था। वह शनिवार को अपने घर आया था और रविवार को अपने मित्र अनिकेत पाल (16) पुत्र अनिल कुमार पाल, निवासी मोहल्ला सराय मीरा, पनकी, कानपुर नगर के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.