नोएडा, मार्च 12 -- फॉलोअप नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत देशभर के 35 बिल्डर और खनन कारोबारी के ठिकानों पर गुरुवार को दूसरे दिन भी आयकर विभाग की जांच जारी रही। इसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सात और दिल्ली में दो परिसर में जांच की जा रही है। करोड़ों रुपये का कालाधन बिल्डर परियोजना और प्रॉपर्टी और अन्य निवेश में खपाने के आरोप में यह कार्रवाई की गई।आयकर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा स्थित गोल्डन आई के निदेशक आनंद शुक्ला के नोएडा स्थित लोटस-300 सोसाइटी के आवास, ग्रेटर नोएडा स्थित गोल्डन ग्रांडे व्यावसायिक प्रोजेक्ट और उनके कारोबार से संबंधित कुल सात परिसर में जांच की जा रही है। इसमें कई ऐसे सबूत मिले हैं, जिनमें बिना हिसाब के करोड़ों रुपये को खपाने की जानकारी सामने आई है। सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया ...