नोएडा, जनवरी 21 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्रदूषण के स्तर में बुधवार को मामूली कमी आई लेकिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में ही रहा। पिछले नौ दिनों से दोनों शहरों का एक्यूआई 300 से अधिक है। नोएडा का एक्यूआई बुधवार को 329 दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले एक्यूआई 33 अंक कम हुआ। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 320 रहा। मंगलवार के मुकाबले 52 अंक कम दर्ज किया गया। इससे पहले नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 12 जनवरी को 300 से कम था। अगले दो दिनों में बारिश होने की स्थिति में दोनों शहरों के एक्यूआई में और कमी आ सकती है। इसके बाद एक्यूआई बढ़ने की आशंका है। फरवरी के पहले हफ्ते से प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है। अगले दो दिन हल्की बारिश के आसार मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अगले दो दिन 22 और 23 जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.