नोएडा, जून 10 -- नोएडा, राजेश शर्मा। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर आठ दिनों तक स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के साथ ही कई अन्य कार्यक्रम होंगे। 14 जून से 21 जून तक ये कार्यक्रम चलेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेला आदि आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के पात्र लोगों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके अलावा 16 और 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज, चिकित्सा संस्थान आदि स्थानों पर विकसित भारत और उत्तर प्रदेश विषय पर संवाद होगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले रोजगार के बारे में भी जानक...