नोएडा, अप्रैल 9 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। प्रदेश में टोल टैक्स की दरें बढ़ने के कारण नोएडा और ग्रेनो डिपो से चलने वाली रोडवेज बसों के किराये में एक से छह रुपये तक की वृद्धि की गई है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा के लिए अधिक भुगतान करना पड़ेगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 305 बसें हैं। 50 से अधिक बसों का किराया बढ़ा है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि सभी रूट की बसों का किराया नहीं बढ़ा है। कुछ ही रूट की बसों के किराए में वृद्धि हुई है। बसों का किराया टोल दरे बढ़ने के कारण बढ़ा है। इससे पहले अप्रैल 2023 में यूपी रोडवेज बसों ने किराए में वृद्धि की थी। टोल दरों में इजाफे के बाद यह निर्णय लिया गया था। इसके बाद बसों के किराए में हर टोल के आधार पर एक रुपया की वृद्धि का निर्णय लिया गया था।कहां से क...