नोएडा, मार्च 10 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से होली के मौके पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए शुरू की गई अतिरिक्त बसों की सुविधा मंगलवार से बंद कर दी गई है। बसें पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार चलाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से दिशा-निर्देश जारी करने के बाद बसों के अतिरिक्त फेरे शुरू किए गए थे। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 305 बसें हैं। सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बसें हैं। डिपो से कई शहरों के लिए बसें चलती हैं। इसमें आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, बंदायू, लखनऊ, सहारनपुर, बरेली, कालागढ़, फिरोजाबाद, मेरठ, हरिद्वार, कोटद्वार, देहरादून, बिजनौर समेत अन्य शहरों की बस सेवा शामिल हैं। डिपो की अपनी वातानुकूलित बसें नहीं हैं। अन्य डिपो की वातानुकूलित बसें नोएडा डिपो होकर गुजरती हैं...